फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय में स्थित उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ एवं इनक्यूबेशन सेंटर को और सुदृढ़ बनाने के लिए तीन मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। एक समझौता ज्ञापन मीरकैट्स इन्नोवेटिव टेक्नो टूल्स
प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, इंडिया के साथ हुआ और इस पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत एवं कंपनी के निदेशक श्री आशीष मिनोचा, श्री सुधांशु एवं हमारे मार्गदर्शक प्रोफेसर शिव कुमार चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे।
दूसरा मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (समझौता ज्ञापन) महाविद्यालय और स्किल क्लब ऑफ इंडिया के मध्य हुआ एवं इस अवसर पर स्किल क्लब ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशांत दास उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एक और समझौता इंजीनियर संजीव गुप्ता, जैम ऑफ मेंटर इंडिया, नीति आयोग एवं बिट्स पिलानी के एलुमिनस एवं महाविद्यालय के बीच में हुआ।
प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने बताया की कॉलेज के विद्यार्थियों में उद्यमिता के विकास के लिए एवं विद्यार्थियों के आइडियाज को दिशा देने एवं साकार करने के लिए एवं गति देने के लिए जो भी सुविधा चाहिए उन्हें विशेषज्ञों के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा किसके अतिरिक्त यदि महाविद्यालय के बहार के समुदाय के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहें तो वह भी इसका लाभ उठा सकते हैं। यह सब महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान आदरणीय श्री देवेंद्र गुप्ता जी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में ही संभव हो सका है।
