
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सतहत्तरवां स्वाधीनता दिवस परंपरा अनुसार मनाया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि स्वाधीनता समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हरियाणा उदय एवम आजादी के अमृत महोत्सव समारोह में निवर्तमान पार्षद जितेंद्र यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य गण, अध्यापक, छात्र, छात्राएं तथा विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
प्राचार्य मनचन्दा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्योंं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए सभी विद्यालयों में विशेष सुविधाएं प्रदान की हुईं हैं आप उनका लाभ उठाएं और अच्छी तरह से परिश्रम कर अध्ययन करें और स्वावलंबी बने। उन्होंने कहा कि आप विद्यालय में रेगुलर रहें, यदि आप लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम और रेगुलर विद्यालय जाएंगी तो जीवन में अपने गोल को अचीव कर आत्मनिर्भर बन पाएंगी। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने भाषण और मनमोहक हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किए। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस से पूर्व सभी गणमान्य अतिथियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने मेरी माटी मेरा देश की शपथ ली तथा पौधरोपण किया। कक्षा नवम के विद्यार्थियों को पौधरोपण करने और जियो टैगिंग के लिए भी विस्तार से बताया।
एस एम सी अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी निवर्तमान पार्षद जितेंद्र यादव और अध्यापकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को शुभाशीष दीं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अध्यापकों, छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया।
प्राचार्य मनचन्दा, विद्यालय प्रबंधन समिति और समस्त स्टाफ ने आज की मुख्य अतिथि पार्षद जितेंद्र यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा, स्टाफ सदस्यों और एस एम सी सदस्यों ने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंच संचालन के लिए प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी अध्यापकों, गणमान्य अतिथियों और विद्यार्थियों का विशेष आभार व्यक्त किया।







