
टीम रवीन्द्र फागना क्रिकेट अकैडमी फोटो
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अंडर 12 पुशर्स प्रीमियर लीग 2023 का मैच सुशांत यूनिवर्सिटी सैक्टर-54 के ग्राउंड गुरुग्राम पर खेला गया और लीग मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी और पुश क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पुश क्रिकेट अकादमी को 56 रन से शिकस्त दी।
यह मैच 35 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन का लक्ष्य दिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आरव सिंह ने 60 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक रन 53 रन बनाए इसके इलावा पार्थ शर्मा ने 69 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। पुश क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवान और ऋषिल व युगांश भाटी ने 2/2 विकेट, आदित्य शर्मा और रिवान व सक्षम वर्मा ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पुश क्रिकेट अकादमी ने 32.2ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर हार गई। पुश क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ऋषिल ने 28 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 20 रन, लक्ष्यदीप ने 43 गेंदों पर 1 चोक्के की मदद से 20 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंशज भाटिया ने 4.2 ओवर में 2 मैडेन, 4 रन देकर 3 विकेट, जतिन अग्रवाल ने 6 ओवर में 1 मैडेन, 13 रन देकर 2 विकेट, गौरांश रात्रा और अनंत त्यागी व जोएल आहुजा ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच वंशज भाटिया को घोषित किया गया।








