फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे.
19th रविंद्र फागना मिक्स कॉर्पोरेट टी – 20 क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली के मैदान पर खेला गया . यह मैच रॉयल स्ट्राइकर्स ने चेयरमैन इलेवन को 74 रन से हराया . इस मौके पर बी.सी.सी.आई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 20-20 ओवर का था और यह मैच रॉयल स्ट्राइकर्स और चेयरमैन इलेवन के बिच खेला गया . रॉयल स्ट्राइकर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्यण लिया और टीम की और बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए आज़म खान ने 63 रन , सुनील ने 36 रन , शफीक खान ने 35 रन , निर्माण अत्री ने 20 रन बनाए | चेयरमैन इलेवन की और से गेंदबाजी करते हुए रचित ने 3 विकेट , अमित ने 2 विकेट , इंशुल ने 1 विकेट लिए । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चेयरमैन इलेवन ने 20 ओवर में 7 विकेट में 117 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा और टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 28 रन , उदय ने 24 रन , अमित ने 18 रन बनाए । रॉयल स्ट्राइकर्स टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए संजीव शर्मा और राजेश बघेल 2 – 2 विकेट , परवीन डागर और उज्जवल व् मनीष ने 1 – 1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आज़म खान को दिया गया ( रॉयल स्ट्राइकर्स)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
