फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे यह सिद्धबाबा का आश्रम है। सिद्धदाता आश्रम है। यहां पर आने वालों के लिए सबकुछ संभव है।यह बात हैदराबाद से आए चिन्ना जीयर स्वामी ने कही। उन्हें रामानुज संप्रदाय में परमाचार्य की उपाधि प्राप्त है। उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में स्थित भगवान अब युवा हो गए हैं।वह पहले से भी अधिक कृपाएं प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि भगवान अब तक आपको धर्म चतुष्टय प्रदान कर रहे थे, लेकिन अब हर कामना को पूर्ण करेंगे।विनम्रता मूर्ति चिन्ना जीयर स्वामी ने कहा कि मैं तो बहुत छोटा हूं। ज्ञान में, धन में।लेकिन मेरे गुरु ने मुझे भगवान नाम की अमोलक निधि प्रदान की।उन्होंने कहा कि स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज से मैं वर्षों पहले मिला था।उनकी एक बात ने मुझे उनके सामने नतमस्तक कर दिया था। तब मंदिर निर्माण चल रहा था।मैंने उनसे पूछा कि इतना मारबल किसलिए मंगाए हो स्वामी जी। वह बोले, एक आदमी अपनी बीवी के लिए ताजमहल बना सकता है तो मैं अपने भगवान के लिए एक मंदिर नहीं बना सकता क्या। जीयर ने कहा कि वह परम वैभवशाली संत थे लेकिन मुझे उनके वैभव के बारे में तब तक पता नहीं था।आप लोग उनके वैभव को, ज्ञान को, शिक्षाओं को जनता में प्रदर्शित करो, फैलाओ। चिन्ना जीयर स्वामी ने कहा कि सिद्धदाता आश्रम में आने वालों को धर्मचतुष्टय की प्राप्ति होती रहेगी।उन्होंने कहा कि अपने गुरु की कीर्ति को फैलाओ। सब मिलकर धर्म मार्ग का प्रचार करो।हम सब साथी बनकर गुरु के गुणों को प्रचारित करो।उन्होंने युवराज स्वामी अनिरुद्ध रामानुज दास को भी आशीर्वाद प्रदान किया। इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने उनका स्वागत किया।उन्होंने कहा कि हमें परम श्रद्धेय चिन्ना जीयर स्वामी जी का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहा है।भविष्य में भी उनका मंगलाशासन हमें प्राप्त होता रहेगा, इसके लिए हम हमेशा प्रार्थी हैं।उन्होंने हैदराबाद में 216 फीट ऊंची भाष्यकार रामानुज स्वामी जी मूर्ति स्थापित कर सभी वैष्णव भक्तों पर अपार कृपा की है। हम उनके ऋणी हैं।
Religion-धर्म
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में गोवर्धन पूजा...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद द्वारा इस बार दीपावली उत्सव अमरनाथ हाई स्कूल फरीदाबाद एवं अन्य...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे चौदह वर्ष के बाद भगवान श्रीराम जब अयोध्या लौटे तो जैसे अयोध्या में उनका भव्य...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में यह पहला अनूठा दीवाली...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के स्टाफ क्लब द्वारा फैकल्टी एसोसिएशन के...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान द्वारा कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘दिवाली पहाट’...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा एकीकृत संचार और आउटरीच...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में दीपोत्सव के पूर्व सैकड़ों सेवादारों को प्रसाद रूवरूप जरूरत की चीजें प्रदान की गईं।इस अवसर पर आश्रम के अधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि सेवादार इस दीवालीसमाज में उजियारा फैलाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आप लोग आश्रम में सेवा करते हैं और श्री गुरु महाराज की शिक्षाओं को अपने जीवन में स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन अब इस उजाले को समाज को भी देना है।इस दीपावली पर आप सभी लोग समाज की सेवा के छोटे छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करने में जुट जाएं।उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करें क्योंकि सेवा मानवता का प्रमुख गहना है।जो व्यक्ति सेवा करता है उसे मानवीय गुणों की सहज प्राप्ति होने लगती है। स्वामीजी ने कहा कि सेवा करने वालों को गुरु और भगवान दोनों की कृपाएं प्राप्त होती हैं और समाज भी उनके नाम को धन्य करता है।इस अवसर पर गुरु महाराज ने आश्रम की विभिन्न सेवाओं में योगदान देने वाले सेवादारों को आशीर्वाद स्वरूप वस्तुएं एवं प्रसाद प्रदान किए। गौरतलब है श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम एवं श्री सिद्धदाता आश्रम में अनेक व्यक्ति सेवा कर अपने-अपने भावानुकूल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की यात्रा पर हैं।उन्होंने सर्वसमाज से भी अपील की कि वह अपने अपने जीवन में सेवा के अनेक विकल्पों में से कोई न कोई अपने लिए अवश्य ही चुनें। इससे इह लोक में पापों का शमन होगा।
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम के संस्थापक वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य...
