फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बीआर भाटिया ने आज कहा कि “पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और हरित वातावरण न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य धरोहर है। हर नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए ताकि हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहे। बीआर भाटिया के मार्गदर्शन में चल रहे क्लीन एंड ग्रीन फरीदाबाद अभियान के तहत सी. दास फाउंडेशन और फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) की संयुक्त टीम ने शनिवार को एसीपी मुजेसर कार्यालय मोड़ सेक्टर-24 से स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले चरण में टीम ने सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडरों पर जमा कचरे को हटाया। इसके बाद बागवानी टीम ने डिवाइडर में लगे पौधों व वृक्षों की निराई गुड़ाई की। साथ ही उनमें खाद व पानी भी डाला गया। इस दौरान लोगों को अपने शहर को स्वच्छ रखने और हरा भरा बनाने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राज भाटिया ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक आदत बननी चाहिए। यदि हर व्यक्ति अपने आस पास सफाई रखे और एक पौधा लगाए, तो फरीदाबाद को देश का सबसे स्वच्छ औद्योगिक शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक निरंतर प्रयास है, जिसका लक्ष्य फरीदाबाद को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहरों की श्रेणी में अग्रणी बनाना है। अभियान के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया गया।
Jantantratoday
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद सैक्टर- 21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में आज पंजाब नेशनल...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डबुआ कॉलोनी में गाजीपुर रोड...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के 151वें जन्मदिवस के उपलक्षय...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-2 ने भारत के...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में शुक्रवार को...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के विद्यार्थियों ने यूथ रेडक्रॉस काउंसलर सुभाष कैलोरिया के...
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग और युवा फॉर...














