
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मानव रचना कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में एमइआरआइ और एसइसी आरजेएमटी ने अपने अपने मुकाबले जीत लिए। हीरो मोटरकार्प ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए आशीष शर्मा ने 62 और सरांश ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए एमइआरआइ के करन मदान ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआरइआइ ने 20 ओवर में 201 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाजी करते हुए हेमंत त्यागी ने 55 रन बनाए। निखिल ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए हीरो मोटरकार्प की ओर से कंवलदीप ने चार विकेट हासिल किए। हेमंत त्यागी को मैन आफ द मैच दिया गया।
दूसरे मुकाबले में सोनी इंडिया ने 20 ओवर में 196 रन बनाए। बल्लेबाज सूरज चौहान ने 40 और परविंदर ने 29 रन बनाए। एसइआरजेएमटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुनील शर्मा और रोहित त्यागी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसइसीआरजेएमटी ने 199 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज प्रवीन कौशिक ने 72 रन बनाए। मोंटी भड़ाना ने 24 रन बनाए। सोनी इंडिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए देव ने तीन और परविंदर ने एक विकेट हासिल किया। प्रवीन कौशिक को मैन् आफ द मैच् दिया गया।
——————
