
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा जिला के फरीदाबाद के उप मंडल गांव मोहना में जमीन की कीमत का सर्किल रेट बढाए जाने की मांग को लेकर आज दिनांक 30, मार्च – 2026 को गांव के सदस्यों ने तहसीलदार श्री सुशील कुमार राठी जी को ज्ञापन दिया।
मोहना गांव की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाया जाए। ज्ञापन देने के लिए गांव के मंडी प्रधान श्री हरिओम शर्मा जी ईश्वर नंबरदार जी हुकम सिंह बघेल जी मास्टर रंजीत जी और समस्त गांव मोहना के बुजुर्ग और सरदारी मौजूद रहे।
तहसीलदार श्री सुशील कुमार राठी ने समस्त बुजुर्ग और सरदारी को आश्वासन दिया की वे स्वयं मांगपत्र उच्चाधिकरियो के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पंहुचा देंगे |