
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू (जैजू) ठाकुर ने कहा है कि इस बार नगर निगम चुनावों में भाजपा के मेयर प्रत्याशी सहित सभी पार्षद पद के उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होकर नया कीर्तिमान रचेंगे और ट्र्रिपल इंजन की सरकार में सभी वार्डाे सहित जिले के विकास को नई गति मिलेगी।
जैजू ठाकुर भाजपा प्रत्याशियों का स्वागत करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा सहित तमाम भाजपा नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान जैजू ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी, वार्ड नंबर-7 से सविता भड़ाना वार्र्ड नंबर-10 से भगवान सिंह, वार्ड नंबर-28 से अमित भारद्वाज, वार्ड नंबर-31 से भाजपा प्रत्याशी शैफाली सिंगला, वार्ड नंबर-33 से ज्योति सलोनी, वार्ड नंबर-35 से सचिन शर्मा, वार्ड नंबर-43 से स्वराज भाटी आदि का नोटों की माला पहनाते हुए भव्य स्वागत किया और विश्वास जताया कि भाजपा किसान मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता मेयर प्रत्याशी सहित विभिन्न वार्डो में खड़े भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगा।
जैजू ठाकुर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और विधानसभा की तरह निकाय चुनाव में भी कमल का फूल खिलेगा और ट्रिपल इंजन की सरकार में फरीदाबाद का चहुंमुखी विकास होगा। इस मौके पर शेर सिंह ठाकुर, सुखबीर मलेरना उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री मनोज भाटी, उपाध्यक्ष राजेंद्र तालान, डा. तनुज भाटी, कुसुम भाटी, सचिव ओमप्रकाश धनखड़, मीडिया प्रभारी अमित, डा. इंद्राज पवार सहित अनेकों भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद थे।
