
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय “अटल कमल” पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजुकमार वोहरा की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती सीमा भारद्वाज जी के संयोजन में मुस्लिम समाजसेविका चांदनी आजाद अली के साथ मुस्लिम समाज की कई बहनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी एवं विकास की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों में आस्था दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली । श्रीमती सीमा भारद्वाज ने जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की उपस्थिति में भाजपा का पटका पहनाकर उनको भाजपा में सम्मिलित किया ।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि मोदी और नायब सिंह सैनी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं और भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है । फरीदाबाद में भाजपा नगर निगम चुनाव में मजबूती के साथ अपना परचम फहराएगी ।
चांदनी आजाद ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर चल जनता को मजबूत करने का काम कर रही है, जिससे उनके मन में भाजपा के प्रति लगाव और अधिक गहरा है और नगर निगम चुनाव में अपने साथियों के साथ भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी और पार्षद प्रत्याशियों का समर्थन करुँगी और सभी साथी मिल कर 2 मार्च को एक एक वोट कमल पर डलवायेंगे, भाजपा को भारी बहुमत से जिताएंगे ।
इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा से मिलाकर फरीदाबाद के लोधी समाज ने राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा और लोधी राजपूत सभा फरीदाबाद के पदाधिकारियों और सदस्यों जगविजय, राजबीर, खेम सिंह लोधी, प्रेमपाल, राजू और उनके साथियों ने फरीदाबाद नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर व पार्षद पद प्रत्याशियों को अपना समर्थन करते हुए समर्थन पत्र सौंपा ।
