
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। यह मैच दयानंद लीजेंड ओर फरीदाबाद मेवरिक्स के बीच खेला गया। इस मैच में फरीदाबाद मेवरिक्स ने दयानंद लीजेंड को 2 विकेट से हराया। यह मैच 20 ओवर का था
दयानंद लीजेंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दयानंद लीजेंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन का लक्ष्य दिया। दयानंद लीजेंड की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रवीन मोहंती ने 36 गेंदों में 4 चौके, 2 छक्के की मदद से 47 रन, आशीष शर्मा ने 12 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए। फरीदाबाद मेवरिक्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन सिंह ने 3.4 ओवर में 1 मेडन 10 रन देकर 3 विकेट, हरीश वशिष्ठ ओर मोहित डागर ने 2–2 विकट और जीतू ने 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम फरीदाबाद मेवरिक्स ने 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर जीत हासिल की। फरीदाबाद मेवरिक्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमित शर्मा ने 32 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 26 रन, मोहित ने 26 गेंदों में 2 चौके की मदद से 23 रन बनाए। दयानंद लीजेंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए पार्थों बिस्वास ने 3.5 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट, प्रमोद ओर संजीव ने 2–2 विकेट ओर शिव कुमार ने 1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच आर्यन सिंह को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच पार्थों बिस्वास को घोषित किया गया।
