
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच दयानंद लीजेंड ओर द ब्ल्यू कैप्स के बीच खेला गया। इस मैच में द ब्ल्यू कैप्स ने दयानंद लीजेंड को 5 विकेट से हराया। यह मैच 20 ओवर का था ।
दयानंद लीजेंड ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दयानंद लीजेंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन का लक्ष्य दिया। दयानंद लीजेंड की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रदीप मोहंती ने 29 गेंदों में 3 चौके, 1 छक्के की मदद से 37 रन, पार्थो बिस्वास ने 22 गेंदों में 4 चौके, की मदद से 28 रन बनाए। द ब्ल्यू कैप्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए पारस भाटिया ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट, कपिल कथूरिया, मोनू, दर्पण और पुनीत ने 1–1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम द ब्ल्यू कैप्स ने 15.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर जीत हासिल की। द ब्ल्यू कैप्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नितिन गेरा ने 44 गेंदों पर 8 चौके, 3 छक्के की मदद से 69 रन, सागर लेफ्टी ने 15 गेंदों में 1 चौके, 3 छक्के की मदद से 28 रन बनाए। दयानंद लीजेंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए पार्थों, मनीष भूतानी ने 2–2 विकेट, प्रमोद पोल ने 1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच नितिन गेरा को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच पार्थों बिस्वास को घोषित किया गया।
