
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता और प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सामाजिक विज्ञान मंच (सोशल साईस फॉरम) के अंतर्गत स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती मनाई गई l
सामाजिक विज्ञान मंच छात्रों को सामाजिक मुद्दों के बारे में जानने
और उनका समाधान करने के लिए प्रोत्साहित करते है l ये मंच
छात्रों को सामुदायिक सक्रियता में भाग लेने और मानवतावादी
दृष्टिकोणों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है l इन्हीं विचार
को ध्यान में रखते हुए आज समाज सुधारक महर्षि दयानंद
सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करके उनकी जयंती मनाई गई
l इस अवसर पर प्राचार्य जी ने स्वामी दयानंद जी के जीवन से
सीखने और समाज में अपना योगदान देने पर बल दिया।
सोशल साइंस फोरम की कन्वीनर डॉ.सुप्रिया ढांडा ने स्वामी दयानंद जी
के द्वारा आर्य समाज की स्थापना, वेदों की ओर लौटो, अनेक प्रकार
की कुरीतियों का दमन करके समाज सुधार के लिए किए गए उनके
महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला l इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ०
जयपाल सिंह ने स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष
दीप प्रज्वलित कर उनका जीवन परिचय विद्यार्थियों से सांझा
किया।
इस अवसर पर सोशल साइंस फोरम के अन्य सदस्य डॉ.रितु, डॉ. पूजा सैनी, डॉ. रेखा रानी साथ ही सुभाष भी उपस्थित
रहे l
