फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे भारत सरकार की 2025 तक टी बी मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह एवं सचिव बिजेंद्र सौरोत के कुशल मार्गदर्शन में संत कबीर विद्या मंदिर विद्यालय ऑटो पिन फरीदाबाद के सहयोग से एक दिवसीय टी.बी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद ने कहा कि भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य देश को टी बी मुक्त करना है। प्रधानमंत्री का विजन एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हेल्थ चेकअप कैंप एवं स्क्रीनिंग कैंपों के माध्यम से लोगों में टी बी जैसी बीमारी का पता चलता है, जिसका समय रहते इलाज कराने में मदद मिलती है। इस शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। गंगाशंकर मिश्र, हरियाणा प्रांत संपर्क प्रमुख, आरएसएस ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिविर का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। शिविर में 309 असहाय जन मानस की टीबी जाँच, रक्तचाप, ब्लड शुगर, एच0आई0वी0, हिमोग्लोबिन तथा जोड़ों की जांच की गई। उन्होंने रेडक्रॉस के इस मानव कल्याणकारी कदम की सराहना की और बताया कि मानव हित में कार्य करना अपने आप में बहुत ही सुकून की बात है। रेडक्रॉस मानव हित में कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत, उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी व टी बी कॉर्डिनेटर मधु भाटिया ने बताया कि रेडक्रॉस के उद्देश्य स्वास्थ्य-सेवा-मित्रता को मद्देनजर रखते हुए इन शिविरों का आयोजन किया गया है। तेजिन्दर सिंह मेमोरियल चैरिटेबल सेंटर एचओडी डॉ. रमेश एवं उनकी टीम द्वारा एक्सरे, दवाईयां व आई वैन की व्यवस्था कराई गई। इस शिविर के सफल आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय गुप्ता, उप चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रिचा बत्रा, बिरेन्द्र गौड, विमल खंडेलवाल, डॉक्टर महावीर गोयल, डीपीएस सुभाष गहलोत, अमर बंसल, प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील कुमार, डॉक्टर एल एस प्रेमी, डॉक्टर चेष्टा सिंह, डॉ. आर एस सैनी एवं डॉक्टर पूजा आदि ने सहयोग किया। इस जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ अस्पताल की टीम ने भी सहयोग किया।
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला के किसान 20 मार्च 2023 तक अपनी फसल का ब्यौरा “मेरी फसल-मेरा ब्यौरा” पोर्टल...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद के द्वारा लैंगिक असमानता पर खंड विकास एवं पंचायत, फरीदाबाद...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे निदेशक एचवीपीएन पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हरियाणा वीएस मान की अध्यक्षता में एफआईए फरीदाबाद में फरीदाबाद और पलवल...
When you’re among the thousands of university or college students facing an essay writing shortage, you’re probably...
Examining Research Paper Topics To Find Solutions Writing a research paper requires you to contador online de...
There are many reasons to play free online casino slots in the near future. First you can...
A recent news article alleged that nearly one in three school students has utilized these solutions corrector...
Posts Diamond Heist Hold and Win Freshen up The Flooring, Participate Participants And you may Push Development...









