फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे 36वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले की मुख्य चौपाल पर साउथ अफ्रीका के विक्टोरिया से आए कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति को अपने गीत व नृत्य द्वारा बड़े शानदार ढंग से प्रस्तुत किया। चौपाल पर बैठे दर्शक ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।रूस के काज़ान शहर से मेले में पधारे कलाकारों ने भी खूबसूरत रंग अपने नृत्य द्वारा प्रस्तुत किये तथा इंस्ट्रुमेंटल कोम्बोस व बांसुरी की धुन से मेले में आए पर्यटकों का मन जीत लिया। इस प्रस्तुति पर लोग झुमने को मज़बूर हो गये।सांकृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न देशों जैसे इथोपिया, तंज़ानिया, कोमोरोस, उज्बेकिस्तान ने भाग लिया।मुख्य चौपाल पर सांकृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाने आए दर्शकों ने तालियों की गूँज से सभी देशों के कलाकारों का स्वागत किया। तंज़ानिया से आई सुकमा ट्राइब के कलाकारों ने स्थानीय गोगो नृत्य पेश किया जो कृषि एवं खेती-बाड़ी पर आधारित है।साउथ अमेरिकन कॉन्टिनेंट के देश कोमोरोस से आए प्रतिभागियों ने फोक डांस “चिन्गोम्वाचा” दर्शकों को पेश किया।सेंट्रल एशियाई देश उज्बेकिस्तान के तास्कंद से आए मेहमान कलाकारों ने “लाज़गी नृत्य” गोयरा इंस्ट्रूमेंट बजाकर तथा तान्ताना डांस कर दर्शकों कि वाहवाही बटोरी। छोटी चौपाल पर भी आयोजित हुए सांकृतिक कार्यक्रम 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में छोटी चौपाल पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज वीरवार को सांस्कृतिक एवं समाजोत्थान के विभिन्न आयामों से समबद्घ अनेक प्रासांगिक एवं मनमोहकप्रस्तुतियां दी जा रही हैं।कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, राजस्थान, आंध्र प्रदेश से आए कलाकारों ने भाग लिया।पंजाब से आए वरुण दल एंड पार्टी ने भांगड़ा नृत्य, प्रकाश मालिक समूह ने हरियाणवी लोक नृत्य, राजस्थान के सन्ना नाथ समूह ने कालबेलिया, आंध्र प्रदेश के कलाकारों ने लम्बादी लोक नृत्य, आरडी कैले समूह ने ग़ज़ल प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके पश्चात विभिन्न देशों के कलाकारों ने भी मंच की शोभा बढाई। इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक कुलदीप सैनी, संयुक्त निदेशक आर.एस. सांगवान, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी फरीदाबाद राकेश गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे अग्रवाल महाविद्यालय, बल्लभगढ़ द्वारा महाविद्यालय की प्रयोगशाला में नैनो टेक्नोलॉजी में नवीन उन्नति विषय पर...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे अग्रवाल महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के मार्गदर्शन में संस्कृत विभाग, एनसीसी...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में बड़ी चौपाल पर बुधवार की सांस्कृतिक संध्या पंजाबी रॉकस्टार व...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे रियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बुधवार को फरीदाबाद के सेक्टर 15 से उत्तराखंड के जोशीमठ...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 36 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में मेला प्रशासन की ओर...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला देश की सभ्यता...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे रियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मिनिस्ट्री ऑफ...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे फरीदाबाद के सूरज कुण्ड मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे 6th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का सेमीफाइनल मैच रविन्द्र फागना...















