
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 18 स्थित बी.एम.आर. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक मंडल ने आज 10वीं व 12वीं शिक्षा बोर्ड के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ऋतिका शर्मा ने कहा कि शिक्षा वह धन है जिसे बांटा नहीं जा सकता। बिना शिक्षा के मनुष्य उन्नति भी नहीं कर सकता ।इसलिए हमें कड़ी मेहनत और परिश्रम के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए ताकि भविष्य उज्ज्वल बन सके । उन्होंने उन बच्चों का भी आग्रह किया जिनके किसी कारण नंबर इस परीक्षा परिणाम में कम रहे, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। वे मेहनत कर अगली वर्ष अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक मनीष शर्मा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में रसायन विज्ञान प्रवक्ता मूलेश श्रीवास्तव ने सभी सफल विद्यार्थियों को स्कूल के संस्कारों को बनाए रखना, बड़ों का सम्मान करना तथा शिक्षा के प्रति लगन बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर नरेश ने भी बच्चों को शुभ आशीष
प्रेषित किया।
कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चों तथा अभिभावकों ने गर्म जोशी के साथ सभी सफल विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।





