
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारतीय जनता युवा मोर्चा फरीदाबाद की प्रथम मासिक बैठक आज सेक्टर-15 स्थित जिला कार्यालय में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक जोश के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने की। बैठक में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं युवा कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, युवा संपर्क अभियान और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
बैठक में जिला युवा मोर्चा प्रभारी गोल्डी अरोड़ा, जिला महामंत्री अवतार चंदीला एवं रजनीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष जसबीर चौधरी, अजय प्रताप, राजीव गौर, जिला सचिव कपिल ढुल, कार्तिक शर्मा तथा हर्ष भड़ाना उपस्थित रहे। साथ ही जिला मीडिया प्रभारी गौरव भाटिया, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अरुण सिसोदिया, जिला आईटी प्रमुख राहुल वासुदेव, जिला सह आईटी प्रमुख गौरव कोहली, कार्यालय सचिव अभिषेक प्रताप सिंह, जिला कॉलेज आउटरीच संयोजक अंशुल नागर भी उपस्थित रहे। बैठक में मंडल अध्यक्षों में देवेंद्र सिंह, लव शर्मा, वरुण गुप्ता, आकाश नरवत, अक्षय अवाना, सन्नी ठाकुर, हर्ष चौधरी एवं ओमवीर शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक सामथ्र्य उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। युवा मोर्चा पार्टी की अग्रिम पंक्ति है और आने वाले समय में फरीदाबाद का प्रत्येक बूथ संगठन की ताकत का उदाहरण बनेगा। युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
तत्पश्चात जिला युवा मोर्चा प्रभारी गोल्डी अरोड़ा ने एक सामान्य कार्यकर्ता से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रभारी बनने तक का सफर नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा जिससे सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठभाव से कार्य करने की प्रेरणा मिली।।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मजबूत स्तंभ है। हमारा लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, राष्ट्रहित और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। आने वाले सभी अभियानों में युवा मोर्चा पूरी शक्ति और समर्पण के साथ कार्य करेगा।
अंत में जिला महामंत्री अवतार चंदीला एवं रजनीश सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन संगठन सर्वोपरि के संकल्प के साथ हुआ।





