फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ओल्ड फरीदाबाद ज़ोन के सेक्टर-15 स्तिथ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनरतले कर्मचारियों ने यूनिट के प्रधान मुकेश शर्मा की अध्यक्षता एवम यूनिट सचिव सत्यवान लोहचब के नेतृत्व में एक्सईएन के खिलाफ पूर्व में दिए गए यूनियन दवारा नोटिस पर विरोध प्रदर्शन किया ।
सर्कल सचिव लेखराज चौधरी का आरोप है कि एक्सईएन ओल्ड अपने कर्मचारियों के धरातलीय कामों को ना करके उन्हें टॉर्चर करते हैं बल्कि इस महकमे को दोनों हाथों से जमकर लूटने वाले ठेकेदारों के साथ मुनाफा कमाने के चक्कर में हर वक़्त व्यस्त रहते हैं । जिसके कारण कर्मचारी आये दिन एक्सईएन दफ्तर के चक्कर काटते फिरते हैं । क्योंकि कर्मचारियों के हितों से जुड़े कागजातों के ढेर तले काम लाम्बित दबे पड़े रहते हैं और जब इस बारे में कर्मचारियों ने अपने यूनियन नेताओं को इससे अवगत कराया व यूनियन नेताओं ने इस बारे में एक्सईएन ओल्ड से मौखिकरूप से बात को रखा तो एक्सईएन दवारा यूनियन व कर्मचारियों के कामों को तवज्जो देने की बजाय एक्सईएन अपने बदतमीज बर्ताव से गाली गलौच करने लगे, जब यूनियन नेताओं ने इसका विरोध किया तो उनसे भी अमर्यादित भाषा मे अपने लोकल होने के रसूखदार शब्दों से कर्मचारियों को डराने व धमकाने लगे । इस बात से गुस्साये कर्मचारी एवं यूनियन नेताओं ने अपने विरोधरूपी नोटिस के माध्यम से चेताते हुए मजबुरन प्रदर्शन करने को बाध्य हुए ।
यूनिट ग्रेटर के प्रधान सुनील चौहान ने कहा कि एक्सईएन ओल्ड अपने अधिनस्त काम करने वाले जेई, एसडीओ पर दवाब बनाकर कर्मचारियों की एप्सेन्ट लगवाकर सैलरी कटवाते है । आज समस्त कर्मचारी विवशतन निगम से साधन और संसाधन के अभावों से वंचित रहते हुए बिना टी एन्ड पी किट उपकरणों के चलते काम कर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे है । जिसके कारण आयेदिन करंट लगने से कर्मचारी फैटल व नॉन फैटल एक्सीडेंट के शिकार हो रहे हैं । लेकिन निगम के किसी एक भी अधिकारी का ध्यान कर्मचारियों की जान से जुड़े इस अहम मुद्दे की ओर नही है । इस मौके पर यूनिट प्रधान मदन गोपाल ने बताया कि कर्मचारियों के इन सभी मुद्दों पर जब एचएसईबी वर्कर यूनियन कहीं अपनी बात रखती है तो उन्हें अधिकारियों की तरफ से सिर्फ शोषणता, अनगर्ल बातें और बदसलूकी वाला व्यवहार देखने को मिलता है । जिसका कर्मचारी मजबूर होकर विरोध का रास्ता अख्तियार करते हैं ।
प्रदर्शन के मौके पर हितेश, अरुन, सुरेन्दर, जगजीत, नरेंदर, सुरेश डूडी, विजय, अमित, सुशील, दीपक, महावीर, विनोद, परवीन, अनूप, कुलदीप, नवीन, श्याम, सोनू, सन्दीप आदि भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।
