फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अतिथि अध्यापकों ने सैक्टर-3 ससामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर व भण्डारा लगा बलिदान राजरानी का 46वां जन्म दिन फरीदाबाद के गेस्ट टीचर व समस्त अध्यापक समाज द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में अध्यापक राजरानी को नमन करने पहुंचे। अध्यापकों द्वारा लगातार पांचवीं बार रक्तदान शिविर लगा कार्यक्रम का आयोजन किया।
गौरतलब है कि राजरानी का जन्म 10 जनवरी,1981 को जींद में हुआ था। उच्च शिक्षा प्राप्त कर राजरानी ने गेस्ट टीचर के तौर हरियाणा शिक्षा विभाग में अतिथि अध्यापिक के पद पर कार्य ग्रहण किया। इसी दौरान पक्की नौकरी के लिए हरियाणा के गेस्ट टीचर ने जोरदार लड़ाई लड़ी। उसी कड़ी में रोजगार की लड़ाई लड़ते हुए 07 सितम्बर, 2008 को हुड्डा सरकार में राजरानी रोहतक गोली कांड में शहीद हो गई। आज 2026 में गेस्ट टीचर अपने रोजगार को नियमित कराने की लड़ाई लड़ रहा है और बलिदान अध्यापिका को सच्ची श्रद्धांजलि उस दिन होगी जिस दिन गेस्ट टीचर नियमित हो जाएंगे।
उसी कड़ी में जिले के गेस्ट टीचर द्वारा आज बहन राजरानी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैम्प व भण्डारा लगाया गया। जिसमें सैकड़ों प्रिंसिपल, मुख्याध्यापक, सेवानिवृत्त अध्यापक, गेस्ट टीचर, समाज सेवी संस्था व आमजन ने भाग लिया। शिविर में लोगों ने स्वच्छिक रक्तदान किया और स्वास्थ्य जांच करवाकर जरूरत अनुसार दवाईयां लीं। अध्यापकों की तरफ से लगातार ये पांचवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। 113 यूनिट एकत्रित किया गया। इसी के साथ 612 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
इस अवसर पर जिला संयोजक इनामी सिंह तेवतिया, प्रधान रघु वत्स, खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह, हसला प्रधान दान सिंह, बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, सुशील कण्वा, मुख्यमंत्री के मिडिया कार्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, सोहनपाल छौंकर, मनोज शास्त्री, सुन्दर भड़ाना, गोपाल शास्त्री, सन्त सिंह, ललित शर्मा, विजय पाल, ओमपाल, राजेश, वीरेन्द्र, ज्ञान प्रकाश, भागीरथ शास्त्री, कमल, पारस शर्मा, सरला रानी, प्रवीण कुमारी अन्य सैंकडों टीचर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
