फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य डॉ कृष्णकांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में करियर काउन्सलिंग ट्रेनिंग एन्ड प्लेसमेंट सेल, संस्कृत विभाग एवं संस्कृत साहित्य परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन “संस्कृत में शोध तथा व्यवसाय के अवसर” विषय पर किया गया . सेंट स्टीफंस महाविद्यालय, दिल्ली से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पंकज कुमार मिश्र को व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया .
अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों को संस्कृत में शोध की महत्ता को बताते हुए उन्हें इस क्षेत्र में करियर बनाने पर ज़ोर दिया . उन्होंने बताया संस्कृत मात्र भाषा ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण जगत को एक सूत्र में पिरोने का सामर्थ्य यदि कहीं है तो वो संस्कृत में ही है . संस्कृत में व्यवसाय के अवसर जैसे अध्यापन कार्य, लेखक, न्यूज़ रीडर, प्रकाशक, अनुवादक, इत्यादि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की, साथ ही संस्कृत और कंप्यूटर विषय के लिए नासा में स्वर्णिम अवसर बताते हुए बैंक पी.ओ., आई.ए.एस., एच.सी.एस., प्रबंधन (मैनेजमेंट), आर्मी में धर्म विशेषज्ञ विशेष रूप से लड़कों के लिए इत्यादि सभी पहलुओं को साँझा किये . मिश्र जी ने विद्यार्थियों को महात्मा बुद्ध की पंक्ति – “आत्मदीपो भवः अर्थात अपने दीपक आप बनो” के लिए उत्साहित किया . व्याख्यान के उपरांत विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा अतिथि के समझ रखीI अतिथि महोदय ने बड़ी प्रशंसा और सहजता के साथ सभी की जिज्ञासा को शांत किया . कार्यक्रम का आयोजन डॉ पूजा सैनी की देखरेख में किया गया . अंत में विभगाध्यक्षा ने सभी का धन्यवाद किया . इस व्याख्यान से 54 विद्यार्थी लाभान्वित हुए .
