
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लमगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के मार्गदर्शन में अंग्रेजी भाषा क्लब और यंग वीमेन रायटर्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शीर्षक “मेरा पसंदीदा लेखक/पुस्तक” और “लिखित संचार: अभिव्यक्ति का एक रचनात्मक तरीका” थे।
इस प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाविद्यालय में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कला को उजागर करना है। प्रतियोगिता में प्रीती चौधरी एमए इंग्लिश द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, निधि कुमारी बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा योगिता बीए तृतीय वर्ष व सुदेशना कुमारी बीएससी द्वितीय वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी विभागाध्यक्षा और यंग वीमेन रायटर्स क्लब की संयोजिका मैडम कमल टंडन ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी । अंग्रेजी भाषा क्लब की संयोजिका डॉ. गीता ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता हेतु उत्साहित किया साथ ही लेखन कला के महत्व को बताया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. सारिका कंजलिया, डॉ. इनायत चौधरी, डॉ. रेखा सैन, डॉ. पूजा सैनी, श्री सुभाष कैलोरिया, श्रीमती विजया रानी व श्रीमती शैली अंग्रेजी भाषा क्लब व यंग राइटर क्लब के सभी सदस्यों का योगदान रहा।







