
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी के तत्वधान में शिरडी साई बाबा स्कूल में लोहड़ी व मंकर संक्रांति का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में स्कूल बच्चों, वोकेशनल के विद्यार्थियों व शिक्षकों और मन्दिर के सभी कार्यकताओं को बी एस जैन डायरेक्टर गोमति फूड, दीपक कपिल डायरेक्टर आस्था कंसलटिंग इंजिनीरिंग इण्डिया लिमिटेड, संदीप चौधरी के द्वारा मूंगफली और रेवड़ी का वितरण किया। बी एस जैन ने इस उपलक्ष्य में बच्चों को साई भजन गा कर सुनाया।
दीपक कपिल शिरडी साई बाबा स्कूल और बच्चों बहुत प्रभावित हुए उन्होंने यह निश्चित किया कि हम इस संस्था से जुड़ेंगे यथा संभव सहयोग करेंगे। डा. मोतीलाल गुप्ता संस्थापक अध्यक्ष साई धाम ने सभी का धन्यवाद किया । उनके सहयोग की सराहना की और सभी को लोहड़ी व मंकर संक्रांति की शुभकामनाऐं। इस अवसर पर प्रिसिंपल बीनू शर्मा, के ए पिल्लै उपस्थित रहे।







