
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय द्वारा अन्तर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉo कृष्ण कांत गुप्ता जी के मार्गदर्शन में हुआ I आज दिनांक 05 दिसंबर, 2022 को इस प्रतियोगिता के समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री सुभाष शर्मा, जुडो कोच, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कमल टंडन (अंग्रेजी विभागाध्यक्षा) उपस्थित रहे I इस प्रतियोगिता के कंपाउंड राउंड के छात्र वर्ग में कुशल दलाल (सी.डी.जे.एम. कॉलेज, बुटाना) ने प्रथम, मोहित (ए.आई.जे.एच.एम.कॉलेज, रोहतक) ने द्वितीय तथा पुलकित कजला (साउथ पॉइंट कॉलेज, सोनीपत) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I वहीं महिला वर्ग में नीतू मलिक (एम.के.जे.के. कॉलेज, रोहतक) ने प्रथम, मुस्कान सैनी (अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़) ने द्वितीय तथा शिवानी देशवाल (एम.के.जे.के.कॉलेज, रोहतक) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I इस अवसर पर प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी ने सभी खिलाडियों को हार जीत से ऊपर उठकर खेल को खेल की भावना से खेलने और स्वर्णिम भविष्य की कामना दी इस अवसर पर संयोजक (खेल समीति) डॉ के.एल. कौशिक जी ने बताया कि खेल ही शारीरिक शक्ति का विपुल भण्डार है I खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आशा, स्फूर्ति एवं नवीन ऊर्जा का संचार होता है Iइस इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न महाविद्यालयों से लगभग 100 खिलाडियों ने हिस्सा लिया जिसमें इंडियन, रिकर्व और कम्पाउंड की प्रतिस्पर्धा कराइ गई I खिलाडियों को उत्साहित करने में महाविद्यालय के डी.पी. श्री नन्द किशोर, डॉ जगवीर सिंह, श्री मोहित हुड्डा का सराहनीय योगदान रहता है I इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्तागण श्री रविन्द्र जैन, डॉ मनोज शुक्ला, डॉ नरेश कामरा, डॉ जयपाल सिंह, डॉ रामचंद्र जी मौजूद रहे I प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ I







