फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में दृष्टि आई केयर सेंटर फरीदाबाद के सौजन्य से प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय के यूथ रैड क्रॉस व रैड रिबन क्लब के तत्वाधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का शुभारंभ महाविधालय की उप-प्राचार्या मैडम श्रीमती कमल टंडन द्वारा किया गया l शिविर में महाविधालय के लगभग 120 शिक्षक , गैर शिक्षक व छात्र- छात्राओं ने नेत्रों की जांच कराई। दृष्टि आई केयर सेंटर से आए प्रबंधक गौतम शर्मा जी व उनकी टेक्नीशियन टीम ने आंखों को सुरक्षित रखने के लिए बताया कि सुबह-सुबह सबसे पहले आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए l यदि पढ़ते हुए आंखों से आंसू आए तो प्रतिदिन 30 मिनट के पश्चात दो-तीन मिनट के लिए नेत्रों को आराम देना चाहिए l दृष्टि आई केयर सेंटर से आई टीम ने कहा कि महाविद्यालय का कोई कर्मचारी या छात्र-छात्रा दृष्टि आई केयर सेंटर में अपना इलाज कराता है तो उसको ईलाज
में विशेष छूट जायेगी l चश्मे से आजादी के लिए नवीनतम तकनीकी लेसिक के बारे में भी बताया गया l प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी का ऐसे शिविरों को लगाने के पीछे जो उद्देश्य है वह यह है की एक स्वस्थ युवा ही स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकता है, और पहला सुख निरोगी काया होता है, नेत्रों के बगैर दुनिया अंधकार-मय हो जाती है l शिविर के आयोजन में रैड क्रॉस व रैड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. रामचंद्र, डॉ.देवेंद्र, श्री सुभाष कैलौरिया, डॉ.नेहा गोयल, श्री लवकेश व स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा l
