फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वर्ष भर में होने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया l स्वागत भाषण में आंतरिक-शिकायत समिति की संयोजिका श्रीमती कमल टंडन, विभागाध्यक्षा अंग्रेजी विभाग ने महाविद्यालय से संबंधित विषयों पर शिकायत दर्ज करने के संदर्भ में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान दीl वहीं खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व आंतरिक मूल्यांकन के संयोजक डॉ. के.एल. कौशिक ने साल भर चलने वाली खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों व आंतरिक मूल्यांकन के मापदंडों की महत्वपूर्ण सूचना विद्यार्थियों से सांझा कीl डॉ. मनोज शुक्ला, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) जिसका कार्य उच्च शिक्षा संस्थानों का आकलन करना व मान्यता देना है, यह भारत सरकार की यूजीसी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थानों, निजी संस्थानों मे गुणवत्ता को परखना और उनको रेटिंग देना है और इससे संबंधित मापदंडों से विद्यार्थियों को अवगत करायाl डॉ. नरेश कामरा ने विद्यार्थियों को यूजीसी, उच्च शिक्षा निदेशालय व एससी, बीसी विद्यार्थियों को मिलने वाली
छात्रवृत्ति के बारे में विद्यार्थियों को बतायाl यूथ रेड क्रॉस, रेड रिबन क्लब, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, इंटेक हेरिटेज क्लब के समन्वयक व इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह जी ने इन सभी क्लबों में पंजीकरण की विधियां, वर्ष भर में लगने वाले विभिन्न शिविरों, अन्य गतिविधियों व रोजगार प्राप्ति में इनकी उपयोगिता के बारे में बतायाl डॉ. अशोक कुमार निराला विभागाध्यक्ष हिंदी, संयोजक उन्नत भारत अभियान व स्वच्छता सेनानी ने दोनों क्लबों में पंजीकरण व गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को प्रदत्त कीl
महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र ने महाविद्यालय में पुस्तकालय की कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा, पुस्तकों के लेन-देन के लिए ऑनलाइन तरीके की जानकारी विद्यार्थियों को दीl डॉ. गीता गुप्ता ने महिला प्रकोष्ठ, सतत विकास लक्ष्य व महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका स्रोत के लिए कविताएं और लेख प्रकाशित करने हेतु विद्यार्थियों को अवगत करायाl एनएसएस की कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शोभना गोयल ने साल भर में होने वाली गतिविधियों, जिला व राज्य स्तर पर लगने वाले शिविरों के बारे में बताया व कैरियर में इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डालाl डॉ.पूजा सैनी ने महाविद्यालय की एनसीसी की पुरुष व महिला नेवल यूनिटों के बारे में सभी को अवगत करायाl छात्रों को महाविद्यालय की प्रशासन प्रबंध संबंधी जानकारी श्री मनमोहन सिंगला ने प्रदान कीl कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नितेश शर्मा (आईपीएस गृह मंत्रालय भारत सरकार) ने बताया कि जीवन में मेहनत व संघर्ष चलता रहता है और अगर हम बिना हार माने प्रयत्न करते रहेगें तो सफलता के स्वाद चखने से हमें कोई वंचित नहीं रख सकताl इस अवसर पर प्रो. सन्नी कपूर (एजुकेशनिस्ट एंड मोटिवेशनल स्पीकर) भी मौजूद रहे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.कृष्ण कांत गुप्ता जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस इंडक्शन कार्यक्रम के साथ कैरियर परामर्श सत्र जोड़ने का कारण विद्यार्थियों के भविष्य, व्यवसाय व कैरियर को उज्ज्वल बनाना व उन्नत करना है, उन्होंने बताया कि एक आईपीएस के विचार व प्रेरणा विद्यार्थियों के जीवन को सकारात्मक राह पर मोड़ने का कार्य करेगी व मेहनत करके ऐसे ही सिविल सर्वेंट बनने में भी प्रेरित करेगी। प्राचार्य जी ने लक्ष्य निर्धारण व प्राप्त करने के लिए कैरियर के प्रति गंभीरता को महत्वपूर्ण बतायाl कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य डॉ. सुप्रिया ढांडा ने किया।
अग्रवाल महाविद्यालय के अन्य प्रवक्तागण जैसे डॉ. रितु, डॉ.सारिका कांजलिया, डा.इनायत चौधरी, श्री सुभाष कैलोरिया, श्री लवकेश, मैडम उदिता कुंडु व श्रीमती विजया आदि उपस्तिथ थेl डॉ. जयपाल सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी का धन्यवान ज्ञापित किया।
