फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के तत्वाधान में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को इतिहास विभाग के इंटैक यंग हेरिटेज क्लब द्वारा भारत के विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित स्पाट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। जिसमें बी.ए. के इतिहास विषय की 27 छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने बताया की यह क्लब वर्ष 2009 से निरंतर विभिन्न प्रतियोगिताओं व शैक्षणिक भ्रमण द्वारा युवा पीढ़ी को भारत
की ऐतिहासिक विरासतों व भारत की सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान करा रहा है। उन्होंने सभी छात्राओं को इंटैक क्लब की जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक होने के लिए कहा और अपने अहम् का त्याग कर सहयोग भावना से क्लब के उद्देश्यों के
प्रति निष्ठावान रहने को कहा। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि इस क्लब में 100 छात्राएँ हैं, जो भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिए हुए हैं। इस प्रतियोगोता के विजेता छात्राओं को पुरस्कार इंडियन नैशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज के फरीदाबाद चैप्टर के संयोजक व फरीदाबाद जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद्ध, समाजसेवी व उद्योगपति श्री आनन्द मेहता जी प्रदान करेंगे। इतिहास विभाग के डॉ. जयपाल सिंह और मैडम डॉ. सुप्रिया ढांडा के नेतृत्व में ये प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
