प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा छात्रों को सम्बोधन देते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आज विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विषय में विस्तार से अवगत करवाते हुए जागरूक किया गया। प्राध्यापक रणबीर सिंह ने असेंबली में अपने संबोधन में कहा कि साइबर अपराध को इंटरनेट और कंप्यूटर के अवैध उपयोग के रूप में उल्लेखित किया जा सकता है। कंप्यूटर अपराधों का माध्यम हैं या फिर अपराध के लिए एक अस्त्र के रूप में उपयोग किया जाता है। ये अपराध हमारे दैनिक जीवन का एक आम अंग बन गए हैं। प्रत्येक दिवस कोई न कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो रहा है। विभिन्न प्रयोजनों के लिए एक ही समय में कई लोगों द्वारा इंटरनेट का उपयोग किया जाता है ये हैकर्स इन अवसरों को अपना रास्ता बनाते हैं। विद्यालय की जे आर सी एवम ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराध वर्तमान परिदृश्य में इंटरनेट के माध्यम से किया जाने वाला सबसे प्रचलित अपराध बन चुका है। यह पीड़ित को गंभीर हानि पहुंचाता है। इस प्रकार के अपराधों से बचने के लिए सतर्कता पूर्ण व्यवहार और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन केवल एक सहायक उपकरण की तरह है तथा साइबर अपराध की घटनाओं पर काफी सीमा तक नियंत्रण कर सकते हैं। आप को किसी भी अवस्था में अपने बैंक अकाउंट से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर ना करने, ओएलएक्स पर कुछ भी सामान खरीदने या बेचने की अवस्था में रुपये प्राप्त करने या देने वाले लिंक पर क्लिक न करने, किसी अपरिचित व्यक्ति के कहने पर कोई भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन न करने, किसी भी अज्ञात नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव ना करना जैसे तथ्यों क अनुपालन सुनिश्चित करना है। साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य उपायों के बारे भी ज्ञान प्राप्त कर दूसरों को भी जागरूक करना है। इस से पूर्व छात्र सचिन ने भी सभी से अनसेफ प्लेटफार्म से मोबाइल में किसी भी एप अथवा लिंक को डाउनलोड शेयर न करने के विषय में सचेत किया। सचिन ने कहा कि अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड या फिर बैंक विवरण के बारे में कोई जानकारी किसी को न दें। आपकी जानकारी चुरा लेने के बाद आगे अवांछित धन सरलता से निकाला जा सकता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्राध्यापक रणवीर सिंह और छात्र सचिन का तथा सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों का सतर्कता अभियान में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया।
