फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ द्वारा दिनांक 01.10.2022 को प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस की इकाईयों द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी के चलते
पटेल नगर में वस्त्र वितरण व महाविद्यालय में श्रमदान का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की देखरेख में स्वयंसेविका- स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई महाविद्यालय में एनएसएस इकाइयों में जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए और बदलते हुए मौसम के अनुरूप बांटने योग्य सामग्री जैसे गर्म कपड़े, चादर, बैग, टिफिन और अन्य जरूरतों का सामान इकट्ठा किया गया। तत्पश्चात यह सभी सामान पटेल नगर में उन जरूरतमंद बच्चों को पहुंचाया गया जिनको इसकी वास्तविक आवश्यकता थी साथ ही साथ जूते और कुछ पुस्तकें भी बच्चों को बांटी गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने बच्चों को संदेश दिया कि यदि हम कुछ समाज सुधार लाना चाहते है तो इसकी शुरुआत हम दूसरों की भलाई करके कर सकते हैं क्योंकि जब हम दूसरों की मदद करेंगे तो एक अच्छा समाज स्वयं ही बन जाएगा साथ ही साथ उन्होंने एक स्वच्छ और सुदृढ़ समाज के लिए श्रमदान को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि श्रमदान से ही हमारा भारत महान बनेगा प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और एनएसएस की सभी प्रभारियों डॉ. शोभना गोयल, डॉ. सुप्रिया ढांडा और सीमा मलिक को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।
