फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी ने बताया कि श्री रतन सिंह गुप्ता जी लगातार 33 वर्षों तक अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के प्रधान रहें । जीवन पर्यंत इस संस्था को ओर अधिक सफल बनाने का प्रयास करते रहें । उनकी मृत्यु के उपरांत उनके जेष्ठ पुत्र श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी ने इस कार्य को आगे बढ़ाया और पिता के पद चिन्हों पर चल कर महाविद्यालय की गरिमा व अस्तित्व को अधिक प्रसारित किया । आज के इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य ने पुष्पांजलि अर्पित कर लालाजी व उनके कर्तव्य को स्मरण कर सभी को पद चिन्हों पर चलने हेतु प्रोत्साहित किया । इसके अलावा सभी संस्थाओं में हवन, भंडारा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
