फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कालीबाड़ी सैक्टर 16 में दुर्गा पूजा के लिए दुर्गा प्रतिमा की त्यारी शुरू कर दी गई है . पांचू गोपाल पाल कोलकाता से दुर्गा प्रतिमा तैयार करने के लिए आए हुए है . पांचू गोपाल पाल ने दुर्गा प्रतिमा को आकार देना भी शुरू कर दिया है . प्रधान
डॉ प्राणजीत भौमिक ने बताया की दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन दस दिन के लिए किया जाता है । लेकिन बंगाली समुदाय महासस्टी, महासप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी तिथि तक मनाता है । उन्होंने बताया की दुर्गा पूजा का आयोजन महासस्टी 1 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक कालीबाड़ी सेक्टर 16 में मनाया जाएगा . बंगाली समुदाय में सबसे बड़ा पर्व दुर्गा पूजा उत्सव को माना जाता है . महासचिव अचिंत्य कुमार पंडित ने बताया की देवी दुर्गा ने महिसासुर का वध करा था . इसीलिए इस उत्सव को शुभ शक्ति की बुराई पर विजय के रूप में भी मनाया जाता है . दुर्गा प्रतिमा का अनावरण 30 सितंबर को होगा . इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी ।
