
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे /
सेक्टर- 8 स्थित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने सेवा भारती के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 244 लोगों ने अपनी जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जनरल परामर्श, आर्थो परामर्श मुफ्त आंखों की जांच कराई, जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था।
इस शिविर में विनीता गुप्ता , प्रभा सोलंकी , मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चलता रहे।






