
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सैक्टर- 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक ‘लिडरशिप” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान के अलग-अलग शहरों से लगभग 75 से अधिक शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल्स व डायरेक्टर्स ने भाग लिया एवं जीवा पब्लिक स्कूल के शिक्षण पद्धति व जीवा लर्निंग सिस्टम को समझा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‘अखिल भारतीय स्कूल शिक्षा परिवार’ के अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ परंपरागत ढंग से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान एवं मुख्य अतिथि डॉ अनिल शर्मा समेत सभी गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया, इसके अतिरिक्त उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड श्रीमती मुक्ता सचदेव, प्रधानाचार्या श्रीमती नरजीत कौर, संस्थान के लीड एंड स्ट्रैटेजिक हेड श्री जयवीर सिंह एवं जीवा आयुर्वेदा संस्थान के युवा डायरेक्टर्स श्री मधुसूदन चौहान, सुश्री मीनाक्षी सिंह, सुश्री नीरजा चौहान भी उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ अनिल शर्मा का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। ‘Jiva Learning System’ का यह लिडरशिप कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणा और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश बना।
इस अवसर पर जीवा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने SOE(स्वयं, समाज व पर्यावरण) पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और उद्यमिता के महत्व को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
जीवा लर्निंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य मूल्यों का विकास एवं जीवन का निर्माण करना है।
30 से अधिक वर्षों के अनुभव एवं शोध पर आधारित यह एक समग्र मूल्य एवं जीवन कौशल शिक्षा प्रणाली है, जो शिक्षा को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास से जोड़ती है। वर्तमान में देश एवं विदेश में 50 से अधिक स्कूलों ने जीवा लर्निंग सिस्टम को अपनाया है। इस पहल से 500 शिक्षक एवं 10,000 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं।
कार्यक्रम में “जीवा लर्निंग सिस्टम” तथा उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई। अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान द्वारा प्रस्तुत पीपीटी में JLS (Jiva Learning System) की विशेषताओं, विद्यार्थियों के समग्र विकास तथा आधुनिक शिक्षण पद्धति को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
‘विद्यार्थ पब्लिक स्कूल’ गुरुग्राम से श्री सत्यार्थ प्रकाश जी और ‘अल्पाइन पब्लिक स्कूल’ खुर्जा से श्री शिखर मित्तल जी भी उपस्थित रहे, इन्होंने अपने अपने विद्यालयों में जीवा लर्निंग सिस्टम को अपनाया है और दोनों स्कूलों के प्रिंसिपल्स ने बताया कि वे सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जीवा लर्निंग सिस्टम’ का उद्देश्य बच्चों को केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफल, संवेदनशील और आत्मविश्वासी बनाना है। हम अनुभवात्मक एवं मूल्य आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, जिज्ञासा और नेतृत्व क्षमता को विकसित कर उन्हें सच्चा ‘चेंजमेकर’ बनाने का प्रयास करते हैं।” उन्होंने कहा कि जीवा लर्निंग सिस्टम भारत के भविष्य को नई दिशा देने में सक्षम है और साथ ही बच्चों में संस्कार एवं मूल्य विकसित करने में सक्षम है, जो भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर संस्थान की युवा डायरेक्टर सुश्री नीरजा चौहान ने भी जीवा लर्निंग सिस्टम के विषय में समग्र जानकारी देने के साथ अतिथियों के शंकाओं का समाधान भी किया।
उपस्थित अतिथियों ने भी जीवा लर्निंग सिस्टम की बहुत प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि डॉ अनिल शर्मा ने जीवा लर्निंग सिस्टम बहुत प्रशंसा की और कहा कि यह कार्यक्रम वास्तव में बहुत ही प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली है। हम इस सिस्टम को अपने राज्य के विद्यालयों में भी अपनाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक स्टॉल्स का भ्रमण कराया गया, जहाँ विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और सीखने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया।
यह आयोजन सभी अतिथियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ तथा सभी ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।






