फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / शाकुंतलम इंडोर हॉल, जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी सेक्टर 6, फरीदाबाद मे 09, एवं
10 मई – 2026 को ‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ एवं ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ द्वारा आयोजित होने वाली “25वी “रजत जयंती” ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026″ मे राज्य के 300
खिलाड़ी भाग लेंगे |
‘हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष संतोष कुमार
अग्रवाल ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान मेरिट के आधार पर आगामी “नेशनल
किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026” का चयन किया जाएगा.
‘हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग एसोसिएशन’ इस चैंपियनशिप को और बेहतर बनाने
के लिए राज्य भर के सभी सम्बंधित खिलाडियों और अधिकारियों को आमंत्रित
किया गया है.
जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री राज कुमार अग्रवाल ने बताया की
प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 09, मई को सुबह 10 बजे होगा, इस अवसर पर
मुख्य अतिथि अतिरिक्त महाअधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट
श्री विकास वर्मा होंगे; समारोह की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कवि श्री
दिनेश रघुवंशी करेंगे; इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती फरीदाबाद
के जिलाध्यक्ष श्री आनंद मेहता; राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गौतम
चौधरी; एस. आर. एस. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री विनय गोयल; क्रीड़ा
भारती फरीदाबाद विभाग संयोजक श्री संदीप सिंह; शतायु मल्टीस्पेशलटी
क्लिनिक के चेयरमैन डॉ. ललित अग्रवाल होंगे.
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि एकॉर्ड हॉस्पिटल
फरीदाबाद के चेयरमैन ओर्थपेडिक्स, स्पोर्ट्स इंजरी एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट
डॉ युवराज कुमार मुख्य अतिथि होंगे; इस अवसर विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सेवा
सदन सेक्टर-11 के प्रधान श्री एस. एन. बंसल; भारत विकास परिषद् की
अध्यक्ष श्रीमती तमन्ना अग्रवाल; ई. एस. आई. हॉस्पिटल के जाने माने सर्जन
डॉ हेमंत अत्रि; अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार
गुप्ता होंगे.
‘हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री अनिल गुप्ता ने बताया कि
इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी
भाग ले रहे हैं.





