

फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद के गढ़ी मोहल्ला सैनी चौपाल के पास मां कैलाशो देवी मंदिर की स्थापना दिवस मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस स्थापना दिवस में सैकड़ो श्रद्धालुओं जिनमें धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शहर के व्यापारी जनप्रतिनिधि समाज सेवक व शिक्षाविदों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
समारोह के दौरान विधिवत तरीके से मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा सभी मूर्तियों को सिंदुरी हनुमानों के साथ बाजे गाजे के साथ धूमधाम से नगर परिक्रमा निकल गई। स्थापना दिवस समापन हवन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ।
इस दौरान वहां मौजूद सभी श्रद्धालु बेहद उत्साहित नजर आए । उनका कहना था कि घर के पास मंदिर होने से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक ज्ञान मिलेगा ।
मां कैलाशी देवी मंदिर के संस्थापक अशोक जिंदल तथा निशांत जिंदल ने बताया कि उनके माता पिता की प्रेरणा से ही यह काम सफल हो सका है। उनके पिता स्व. घासीराम जिंदल एवं माता स्व. कैलाशो देवी ने उन्हें एक ही बात समझाई थी कि दर से कोई खाली और भूखा न जाए और उसी को ध्यान में रखते हुए वे आज तक यथासंभव समाजसेवा करते आ रहे हैं। चाहे गरीब कन्याओं का विवाह हो या जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना या फिर गौ सेवा। जिंदल ने बताया कि यह मंदिर उन्होंने अपने माता जी स्व. कैलाशो देवी के नाम पर बनाया है जहां से सुचारु रूप से निरंतर धार्मिक कार्य होते
रहेंगे।
इस मौके पर राजकुमार जिंदल, राजेंद्र जिंदल, अशोक अग्रवाल, प्रतीक मित्तल, निखिल गर्ग, रविंद्र मंगला रमेश मंगला, विभिन्न बॉर्ड पार्षद, भाजपा नेताओं समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।






