
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय दो दिवसीय झाड़ू प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत आज हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर नीलम बीके रोड पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कर्मचारी nh1 स्थित फायर स्टेशन पर 17 दिनों से हड़ताल पर बैठे फायर कर्मचारियो का समर्थन करने पहुंचे और फायर स्टेशन पर जमकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
इससे पूर्व नगर निगम कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहेर की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय पर एक विशाल आक्रोश सभा भी आयोजित की सभा में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहेर के जन्मदिन के अवसर पर नेताओं एवं कर्मचारियों ने उनको फूल देकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह ने सभी कर्मचारियों द्वारा आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के घोषित आंदोलन 27 – 28 अप्रैल को भूख हड़ताल एवं 1 तथा 2 मई की काम छोड़ हड़ताल में नगर निगम के सभी कर्मचारी भाग लेंगेने लेने का ऐलान किया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत जिला सचिव अनिल चंडालिया व सैनिटेशन यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम में 10 हजार सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है, इसके अतिरिक्त सभी ग्रुप डी और सी के कर्मचारियों की भी भारी कमी है लेकिन सरकार सफाई के काम को ठेके पर करवाना चाहती है। संघ नेताओं ने कहा कि ठेकेदार सफाई कर्मचारियों को गुलामो जैसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि संघ सरकार के अन्याय के विरुद्ध आंदोलन के मैदान में है, और जब तक सरकार ठेका प्रथा समाप्त कर ठेके में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर नहीं करेगी तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने रिक्त पदों पर पक्की भर्ती आवश्यकता अनुसार क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पदों का सृजन वेतन विसंक्तियां एवं पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं करेगी तब तक प्रदेश में पालिका कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा ।
आज के झाड़ू प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मचारी नेता रघुवीर चौटाला श्री नंद ढाकोलिया विशाल पारछा महेंद्र कोरिया नरेश भगवाना प्रेमपाल दर्शन सुरेश देवी ,
देवीचरण शर्मा रामरतन कर्दम देवकी नंदन महेश शर्मा महिला नेता ललिता देवी शकुंतला राजवती बिना आदि ने संबोधित किया




