
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मिशन जागृति यूथ क्लब एवं रोज गार्डन वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 05:30 बजे शहर की प्रथम RPCA – 5, किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक हिमांशु भट्ट भारद्वाज ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़खल-87 विधानसभा के विधायक श्री धनेश अदलखा जी एवं एनआईटी-86 विधानसभा के विधायक श्री सतीश कुमार फागना जी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
आयोजक साहिल नंबरदार (सदस्य संचार मंत्रालय भारत सरकार) ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नियमित रूप से व्यायाम एवं दौड़ जैसी गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है। वर्तमान समय में बढ़ती व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। इसके साथ ही यह मैराथन नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी देगी और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
रोज़ गार्डन वेलफेयर एसोसिएशन एवम समाज सेवी संस्था मिशन जागृति के संस्थापक प्रवेश मालिक ने कहा कि इस मैराथन में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिसमें 60 वर्ष से कम आयु वर्ग एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि हर वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। उन्होंने बताया कि पहले 100 लोगो को टीशर्ट मैडल सर्टिफिकेट दिए जायँगे इसके साथ पहले 10 लोगो को ट्रेकसूट भी दिया जाएगा ।
सभी आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं और एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में भाग लेने हेतु जिले के लोग अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर +91 99905 18365, +91 9555288288 पर संपर्क कर सकते है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रवेश मालिक, साहिल नंबरदार, हिमांशु भट्ट भारद्वाज, एडवोकेट सतेंद्र पायला, बाबर खान, संतोष अरोड़ा, प्रतीक, सागर दुआ आदि उपस्थित रहें।




