
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जाट संस्था फरीदाबाद की आम सभा मीटिंग का आयोजन प्याली चौक स्थित प्रांगण में किया गया। मीटिंग का आयोजन प्रधान आजाद सिंह सांगवान द्वारा किया गया। आज की मीटिंग की अध्यक्षता राजमल चहल द्वारा की गई। इस मीटिंग की शुरूआत संस्था के महासचिव रामनिवास कैंदल की और वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा 3 साल के समय में संस्था के हितार्थ किए गए कार्यों की समाज को जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष धर्मपाल ओला ने आमदनी व खर्च का ब्यौरा समाज को बताया। संस्था के प्रधान आजाद सिंह सांगवान ने अपने 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर तथा संस्था का चुनाव की घोषणा की, ताकि नई कार्यकारिणी गठित की हो और संस्था के जनहित कार्यों जारी रहे। इस अवसर पर सर्व सहमति से महेंद्र दलाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। मीटिंग में आए हुए सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा संस्था के हितार्थ किए गए कार्यों की सराहना की और का तालियों से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संस्था प्रांगण में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, सर छोटूराम जयंती भव्य कार्यक्रम करवाने पर बधाई दी।
इस मीटिंग में जय सिंह दहिया, रामेश्वर मोर, जितेंद्र राठी, भाई मामराज, सुरेंद्र अहलावत, प्रेम धनखड़, दलजीत मोर, महेंद्र पूनिया, शमशेर राणा, सुबह सिंह जाखड़, कृष्ण पूनिया, सुंदर दहिया, बलवीर मलिक, आजाद चिकारा, सुरेश मलिक, कैलाश बामल, जय पूनिया, रामकुमार पहलवान, रामफल पंघाल व सहित संस्था के सदस्य व समाज के मौजिज लोग मौजूद रहे।




