

फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रावल इंस्टीट्यूशन्स द्वारा लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल के सहयोग से एक भव्य रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का सफल शुभारंभ श्री बिजेंद्र सोरोत (सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी), श्री पुरुषोत्तम सैनी , लायन योगिंदर एस. तेवतिया, लायन अनिल प्रताप सिंह तथा रावल इंस्टीट्यूशन्स के विभागाध्यक्षों द्वारा किया गया।
पीडीजी लायन अनिल अरोड़ा जी एवं लायन सुरेश शर्मा (अध्यक्ष, लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल) ने भी अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
सभी वीर रक्तदाताओं एवं रावल टीम को इस महान मानव सेवा कार्य हेतु हृदय से नमन।







