
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के यूथ रेडक्रॉस, रेड रिबन क्लब एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सर्व मास्टर ट्रेनर श्री दर्शन भाटिया द्वारा वर्ष- 2026 के थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट रहें, विज्ञान के साथ खड़े रहेंपर जागरूकता व्याख्यान दिया गया।
अग्रवाल कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में इस व्याख्यान का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि 7, अप्रैल -1948 को विश्व स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना हुई थी इसी उपलक्ष्य में संपूर्ण विश्व हर वर्ष 7 अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाता है। श्री भाटिया ने बताया कि मानव अपने स्वार्थ के लिए प्राकृतिक संसाधकों का अंधा–धुंध इस्तेमाल कर रहा है व पर्यावरण के साथ–साथ निज स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचा रहा है। हमें स्वस्थ रहने के लिए फल, हरी सब्जियां का अधिक सेवन करना चाहिए, जंक फूड, चाइनीज फूड व फास्ट फूड को अपने दैनिक आहार से निकाल देना चाहिए l डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए l हमें नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का चेकअप करवाते रहना चाहिए। कहा भी गया है पहला सुख निरोगी काया है और स्वस्थ युवा ही स्वस्थ भारत और सफल भारत के निर्माण में भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना व उन्हें बीमारियों से बचने में उन्हें सक्षम बनाना है। इस व्याख्यान से 64 वालंटियर्स लाभान्वित हुए। इस अवसर पर एसडीजी क्लब संयोजिका डॉ. गीता गुप्ता, यूथ रेडक्रॉस काउंसलर मैडम पूजा, सुभाष कैलोरिया, मिस्टर लवकेश, रेड रिबन क्लब संयोजिका डॉ. रेणुबाला व श्रीमती नीलम शर्मा मौजूद रहे।




