
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / युवा उद्योगपति अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व उनके भतीजे आर्यन जैन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से नए संसद भवन में मुलाकात की।
इस मौके पर आशीष जैन ने मंत्री जी को बताया कि देश के कई राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा की जबरदस्त लहर है, लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कायल है क्योकि अमेरिका और ईरान के युद्व में जिस तरह प्रधानमंत्री जी की विदेशी कूटनीति काम आ रही है उससे पूरे देश के लोग अपने पर्व गर्व महसूस का रहे है। एक तरफ तो विश्व में जहां तेल गैस की मारामारी चल रही है वहीं यहां की जनता को बिना परेशानी के नियम कायदों से यह उपलब्ध हो रही है।
आशीष जैन ने कहा कि संसद की पवित्र दहलीज पर कदम रखते ही मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है जहाँ देश के भविष्य के निर्णय लिए जाते हैं, जहाँ हर आवाज़ का सम्मान होता है, और जहाँ से राष्ट्र निर्माण की दिशा तय होती है। इस अनुभव ने भीतर एक नई सोच, नई जिम्मेदारी और देश के प्रति और गहरा समर्पण जगाता है।
आशीष जैन ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हमेशा से ही उद्योगपितों के हितैषी रहे है और समय समय पर उद्योगपतियों की समस्या सुनने के साथ साथ उनका निराकरण भी करते है। यह दोनो देश व प्रदेश की तरक्की को तेजी से आगे बढ़ा रहे है। आर्यन जैन ने बताया कि केबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर भी अपना पूरा सहयोग देते है प्रदेश को नई ऊचाइयों पर ले जाने के लिए।
आशीष जैन ने मंत्री जी को फऱीदाबाद अपने निवास पर आने का निमंत्रण भी दिया। मंत्री जी ने उन्हें आश्वसन दिया है जब भी वे फरीदाबाद किसी कार्यक्रम में आएगें तो उनके घर अवश्य पधारेगें




