फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा राहुल कॉलोनी में जाकर नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने कॉलोनी के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए राहुल कॉलोनी के काफी लोग एकत्रित हुए और स्वयंसेवकों द्वारा दिए गए संदेश को ध्यानपूर्वक सुना। इस प्रस्तुति के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और पूरे समाज के लिए हानिकारक है, इसलिए इससे दूर रहना आवश्यक है।
इस नुक्कड़ नाटक के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। साथ ही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र ढुल (सीटीओ, बॉयज़ यूनिट) और डॉ. कविता शर्मा (गर्ल्स यूनिट) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से स्वयंसेवकों ने इस नुक्कड़ नाटक को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया और समाज में जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया।
