फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में आयोजित दो दिवसीय फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल- 2026 का समापन रविवार को बड़ी धूमधाम और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने मेले में पहुंचकर फूलों की भव्य सजावट, प्रदर्शनी और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
फेस्टिवल के दौरान लोगों के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विशेष रूप से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और घर में जैविक खाद बनाने (कम्पोस्टिंग) से संबंधित गतिविधियां शामिल रहीं। इन कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेले में आए दर्शकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शहर को सुंदर बनाने में सहायक होते हैं, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति भी जागरूक करते हैं।
फेस्टिवल में सजावट के लिए सहयोगी टीम पेंटागन से विक्रम कुमार सहदेव और समर्थ खन्ना एवं शहरवासियों ने इस आयोजन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल, महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी तथा नगर निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से शहरवासियों को पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षण और अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने 14 मार्च को इस मेले का शुभारंभ किया था दो दिवसीय यह मेल शहर के लोगों के लिए बहुत ही खुशियां और रोमांचक रहा।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने फरीदाबाद शहर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित फ्लावर फेस्टिवल निगम एक नई पहल है और आगे भी भविष्य में नगर निगम विभिन्न प्रकार के आयोजन शहर वासियों के लिए आयोजित करेगा साथ ही शहर वासियों से उन्होंने अपील की है कि अपने फरीदाबाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी आमजन उनका सहयोग करें।
निगम कमिश्नर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का आभार व्यक्त किया है।
निगम कमिश्नर ने नगर निगम के सभी अधिकारीगण, कर्मचारी, पुलिस के कर्मचारी ,सभी सामाजिक धार्मिक रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और फरीदाबाद की मीडिया का भी मेले के सफल आयोजन में सहयोग पर बधाई दी है।।
इसके साथ ही मेले के दौरान पुलिस चौकी सेक्टर 15 से ओमप्रकाश देशवाल ने विभाग द्वारा भी लोगों को जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने और साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।
दो दिवसीय इस फ्लावर फेस्टिवल के सफल आयोजन ने शहरवासियों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ फरीदाबाद को एक स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर सुप्रिया ढांडा ने किया। इस कार्यक्रम में
मेले में आयोजित की गई प्रतोयोगिताओ के परिणाम ( फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल- 2026 )
फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की सूची इस प्रकार है —
मुख्य श्रेणियां
बेस्ट पार्क – प्रथम स्थान : सेंट्रल पार्क, सेक्टर-14
बेस्ट होम गार्डन – प्रथम स्थान : डॉ. करुणा पॉल गुप्ता
बेस्ट बोन्साई एवं कैक्टस – प्रथम स्थान : वीरेंद्र उप्पल
बेस्ट सस्टेनेबल प्रैक्टिस – प्रथम स्थान : अमन बाग
बेस्ट इंस्टीट्यूट गार्डन – एनएचपीसी
बेस्ट स्कूल गार्डन – डीपीएस, सेक्टर-19 फरीदाबाद
बेस्ट पॉटेड प्लांट्स (प्रथम पुरस्कार) श्रेणी
डीपीएस सेक्टर-81, फरीदाबाद
पिटूनिया, पेंसी,
गज़ेनिया,
गेंदा,
बोगनविलिया,
डहलिया,
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड
स्नैपड्रैगन,
एन्थिरिनम ,
वर्बेना,
फ्लॉक्स,
डायन्थस,
कॉमन स्टॉक
गुलाब,
ब्रैकिसोम,
कैलेंडुला,
सिनेररिया,
जबकि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बौहरा पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ की नन्ही बच्चियों को पुरस्कृत किया गया।
सभी प्रतिभागियों को निगम के ज्वाइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा
राष्ट्रीय लोक हरियाणवी कलाकार हरियाणवी कलाकार अभिषेक देशवाल, लोक गायक आजाद मढ़ोरी और अंजली भाटी की टीम ने फूलों के जुड़े इस मेले से संबंधित देशभक्ति एवं सामाजिक धार्मिक प्रस्तुतियां पेश कर सभी दर्शकों का मन मोहा लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर डांस किया। यह मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
