फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / के. एल. महता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” इसी विचार को साकार करने और छात्राओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 14 मार्च 2026 को अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज का पूरा परिसर खेल भावना, उमंग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से ओत-प्रोत दिखाई दिया। छात्राओं, प्राध्यापिकाओं और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री सरकार तलवार (द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित, निदेशक खेल, एम.आर.यू.) उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री निर्मल तंवर (प्रसिद्ध वॉलीबॉल खिलाड़ी) तथा सुश्री आशा गहलोत (डी.एस.ओ.) डाॅ.आनंद महता( अध्यक्ष,एम.डी.ई.एस ) पूर्व प्राचार्य डाॅ मंजू दुआ तथा प्राचार्य डाॅ. मीनू दुआ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कॉलेज परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का आगाज कर किया गया इसके पश्चात कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक सुंदर स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधि में हरियाणा नृत्य व योगा एवं ताइक्वांडो प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण में उत्साह और उल्लास की विशेष अनुभूति हो रही थी।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए छात्राओं को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक शक्ति को ही नहीं बढ़ाते, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वार्षिक खेल दिवस के अंतर्गत अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले रेस,लेमन स्पून रेस, वॉलीबॉल तथा अन्य मनोरंजक खेल गतिविधियाँ शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। खेल मैदान में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और उमंग का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का उत्साह भी लगातार बढ़ता रहा।
इसके अतिरिक्त कुछ मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे कार्यक्रम का वातावरण और भी आनंदमय हो गया। छात्राओं के उत्साह और ऊर्जा ने यह सिद्ध कर दिया कि खेल उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
कार्यक्रम में कॉलेज की पूर्व छात्राएँ अतिथि विशेष रूप से आमंत्रित थीं। इनमें सुश्री धैर्य (शिक्षा परामर्श दाता)
पूजा (DP), सुश्री निवेदिता (अध्यापिका ) सुश्री नेहा प्रसाद (गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी), सुश्री योगिता( प्रतिभा अधिग्रहण विशेषज्ञ) तथा सुश्री तेजल (अध्यापिका) शामिल रहीं। इन पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को जीवन में निरंतर परिश्रम करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज के दिनों में खेल और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है।
खेल प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता छात्राओं के चेहरे पर खुशी और गर्व की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं, किंतु सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि व्यक्ति पूरे मन से प्रयास करे और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर सुश्री अमिता दुरेजा के निर्देशन में किया गया। इस आयोजन की संयोजक डॉ. सुदेश कुमारी एवं डॉ. मधु सिंह तथा सह-संयोजक सुश्री संगीता अधलखा और सुश्री किरण खताना रहीं, जिनके कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसके अतिरिक्त कॉलेज के सभी प्राध्यापकों, प्रशासनिक कर्मचारियों और छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी की सामूहिक मेहनत और सहयोग के कारण यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का विषय खेल स्टाल ,फूड स्टाल रहा .मंच संचालन डाॅ.श्वेता आर्या तथा श्रीमती विनीता वर्मा द्वारा शानदार तरीके से किया गया। छात्राओं व प्राध्यापिकाओं के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई.
कॉलेज की छात्राओं ने वर्ष 2025–2026 में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष संजू फगना को उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए “सर्वश्रेष्ठ एथलीट ” के रूप में सम्मानित किया गया।
ताइक्वांडो – इंटरनेशनल चैंपियनशिप टूर्नामेंट
स्वर्ण पदक-
ऋतिका, प्रिया को, रजत पदक- गरिमा,कीर्ति,स्नेहा,नित्या,शारदा, कांस्य पदक – खुशी,लीना,दृष्टि,श्रीष्टि,हिमानी,
लावण्या,कनिष्का,लक्ष्मी,अंजली
दीपिका को तथा किकबॉक्सिंग में (अंतर्राष्ट्रीय स्तर) पर माधुरी ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है।
इन उपलब्धियों ने कॉलेज का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया और अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.
