फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र आज बुधवार को वर्षों तक फरीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे स्व. बीआर ओझा की धर्मपत्नी संतोष ओझा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-85 स्थित निवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व उनके पुत्र राजन ओझा सहित परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने कहा कि यह अटल सत्य है कि एक दिन हम सभी को इस संसार को छोडकर जाना है, लेकिन व्यक्ति के अच्छे कर्मों की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि स्व. संतोष ओझा धार्मिक विचारों वाली सामाजिक महिला थीं तथा उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीआर ओझा की सहयोगी बनकर कार्य किया। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। उन्होंने परिजनों से उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज हित के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उनके पुत्र राजन ओझा, बलजीत कौशिक, लखन कुमार सिंगला, जगत नागर, सुमित गौड, नीरज गुप्ता, अशोक रावल, अनिल कुमार नेताजी, धर्मदेव आर्य, अनीश पाल, जगन डागर, राजेश आर्य, भारत अरोडा, शशांक जैन, संजय सोलंकी, शालिनी चौपडा, डॉ. सौरभ शर्मा आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।
