फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मिशन जागृति के तत्वावधान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर श्रीमती सुरेखा डागर जी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने मिशन जागृति द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें प्रमुख रूप से डॉ. रश्मि आहूजा,, प्रतिमा गर्ग (सोहम चैरिटेबल ट्रस्ट फाउंडर), मनीता सिंगला (इनर व्हील प्रेसिडेंट), आशिमा गोयल (मदर टेरेसा प्रेसिडेंट), सुरेखा बंगिया, रुचिका खुल्कर (प्रिंसिपल JLN गवर्नमेंट कॉलेज), मोनिका गुप्ता,, पिस्ता चौधरी, रिंकी यादव, सोनम, कमलेश, संगीता नेगी, बीना, पल्लवी त्यागी, अपर्णा शर्मा, मीनाक्षी कुमार, प्रीता आहूजा, प्रीति शर्मा, सुधा पाहुजा, उषा गांधी, मधु भाटिया और ओनिला महेश्वरी शामिल रहीं।
इस मौके पर मिशन जागृति आत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र में सिलाई प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को भी सर्टिफिकेट वितरित किए गए। प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पुतुल, द्वितीय स्थान अंशिका और तृतीय स्थान मनीषा ने प्राप्त किया, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने काफी सराहा।
इस अवसर पर भावना चौधरी (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, वूमेन बीइंग) ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।
मिशन जागृति की पैट्रन एकता रमन ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।
वहीं मिशन जागृति के फाउंडर प्रवेश मलिक जी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और आत्मविश्वास को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने और नई-नई स्किल सीखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक गौतम जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं को उच्च प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को सम्मान, अवसर और सही मंच मिलता है तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
रेड क्रॉस सोसाइटी के सेक्रेटरी वीरेंद्र सरोज जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को शिक्षा, अवसर और प्रोत्साहन मिलता है तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने मिशन जागृति द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन जागृति की टीम का विशेष सहयोग रहा। टीम में प्रमुख रूप से भावना, लता, संतोष अरोड़ा, नीतू मलिक, गीता, कविता, वीरबाला, सुमन, रेनू शर्मा, अनीता महेश्वरी, दिव्या, दीपा सचदेवा, सुष्मिता, मोनिका अरोड़ा, ममता राघव, कीर्ति राजपूत, ललिता (सोनू) और पिस्ता शामिल रहीं। इसके अलावा कार्यक्रम में गोपाल गोयल जी, रविंदर मलिक, गौरव भद्रवाज, रमेश चौधरी (दिल्ली), विपिन शर्मा, अशोक भटेया, मनोज चौधरी, गुरनाम सिंह, कृष्ण और रविंदर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में लता सिंगला जी ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं और उपस्थित लोगों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की सराहना की। अंत में सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
