फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केप्टन अजय सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर पहुंचे और स्व.आनंद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक के अनुज कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक व शोक स्तप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस मौके पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि यह अटल सत्य है कि एक दिन हम सभी को इस संसार को छोडकर जाना है, लेकिन व्यक्ति के अच्छे कर्मों की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक कांग्रेस के सही मायने में सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए लोगों की सच्चे दिल से सेवा की और एक कर्मठ कांग्रेस नेता के रूप में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति पहुंची है जिस की भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक सरल स्वभाव व वाहुआयामी प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने दलगत राजनीति से हटकर हमेशा सामाजिक हितों के लिए काम किया। कौशिक जैसे नेता की कमी हमेशा पार्टी को खलती रहेगी। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, अनिल शर्मा, वेदप्रकाश यादव, एनके शर्मा, दलीप यादव, ओमी यादव, प्रेम यादव, विकास फागना, प्रवीण शर्मा भी मौजूद थे।
