फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद स्थित एक केयर होम में होली के पावन अवसर पर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के साथ सादगीपूर्ण एवं सम्मानजनक रूप से उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लायन योगिंदर एस. तेवतिया ने वरिष्ठजनों पर पुष्पवर्षा , मिठाई वितरित कर एवं स्नेहपूर्ण संवाद के माध्यम से होली की शुभकामनाएँ दी गईं।
यह आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सेवा, संस्कार और सम्मान की भावना प्रमुख रही।
इनमें से अनेक वरिष्ठजन अपने समय में समाज के मार्गदर्शक एवं प्रतिष्ठित पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके अनुभव और योगदान को नमन करते हुए लायंस सदस्यों ने उनके साथ समय बिताया और मानवीय संवेदना का परिचय दिया।
लायन योगिंदर एस. तेवतिया , जिला सचिव – स्किल्स डेवलपमेंट फॉर यूथ एम्पावरमेंट ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल का उद्देश्य केवल सेवा परियोजनाएँ करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति करुणा, सम्मान और मानवीय जुड़ाव को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि—-“सच्ची सेवा वही है, जिसमें सम्मान और संवेदना का भाव हो।”
