फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ओल्ड फरीदाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर के स्थापना दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा , भाजपा नेता अमन गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अरोड़ा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष आहूजा, परविंदर मल्होत्रा, पार्षद शेफाली सिंगला, करण सिंगला के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और ब्रज के गीतों पर जमकर डांस करते हुए आनंद लिया।
इस अवसर पर शोभित अरोड़ा ने कहा कि होली का त्यौहार जीवन में रंग भरने का त्यौहार है। होली के त्यौहार को हमें मन,विचार और कर्म सामाजिक समरसता से मनाना चाहिए , ताकि इसका आनंद दोगुना हो सके। अमन गोयल ने कहा कि भारतीय संस्कृति त्यौहारों की संस्कृति से जानी जाती है इसीलिए हम सब मिलकर सभी प्रकार त्योहारों को मिलजुल कर मानते हैं यही हमारी अनेकता में एकता का प्रतीक है।
इससे पूर्व मंदिर के प्रधान तिलक नागपाल और उनकी कार्यकारिणी की टीम ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
