फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बिहार के भागलपुर स्थित मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (एन.आई.सी.) के दौरान डीएवी शताब्दी कॉलेज के स्वयंसेवक कुमार बादल रोशन ने टीम हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | स्वयंसेवकों के बीच राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित शिविर के तीसरे दिन कुमार बादल ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया |
शिविर के दौरान हरियाणा की एनएसएस टीम ने न केवल अनुशासन, सहभागिता और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धियाँ भी हासिल कीं। इन उत्कृष्ट प्रदर्शनों के आधार पर शिविर के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि महोदय पूर्व केंद्रीय मंत्री ,सैयद शहनवाज़ हुसैन द्वारा टीम हरियाणा को “श्रेष्ठ टीम” से सम्मानित किया, जो समस्त हरियाणा टीम के लिए गर्व का विषय है। हरियाणा राज्य से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने बादल को राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. जितेंद्र ढुल ने भी बादल की सराहना करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय एवं सामाजिक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
