फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / युवा भाजपा नेता सुबोध महाशय की दादी और प्रसिद्व आर्य समाजी सत्ते महाशय की माता 95 वर्षीय श्रीमति रामकली देवी की शोक सभा में उन्हें श्रृद्वांजलि देने मानों पूरा शहर उमड़ पड़ा हो। उन्हें श्रृद्वांजलि देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौ.विजय प्रताप,पूर्व सांसद अवतार भड़ाना,युवा कांग्रेसी नेता अजय भड़ाना,नगेन्द्र भड़ाना,लखन सिंगला,विपिन बैंसला भाजपा जिलाध्यक्ष पलवल,सिब्बी भाटी पूर्व जिला पार्षद,अतरसिंह नेता,हरि भड़ाना,रंजीत भड़ाना,महेश अवाना,विरेन्द्र कसाना,दीपक गुर्जर मध्य प्रदेश से,अशोक अग्रवाल,आकाश गुप्ता,उमाशंकर गर्ग,विरेन्द्र भड़ाना पार्षद,पम्मा ठेकेदार,फिरे भड़ाना,हरेन्द्र भड़ाना,चमन भड़ाना, व धर्म भड़ाना सहित कई गणमाान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर लोगों ने कहा कि वह परिवार के प्रति समर्पित देवी एवं निस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति थी। उन्होनें अपने कार्यों को इतनी सहजता एवं प्रेमपूर्वक अंजाम दिया कि उनके व्यक्तित्व ने प्रत्येक व्यक्ति के दिल में एक अमिट छाप बनायी। यद्यपि हम सभी भौतिक रूप से उनकी रिक्तता का अहसास करते रहेगें परन्तु उनका महान जीवन, अतुल्य योगदान एवं उनकी शिक्षायें निरन्तर हमें प्रेरित करती रहेगीं। रामकली देवी जी का हर किसी की मदद करना,हर किसी के सुख दुख में साथ देना उनकी आदत थी उन जैसीे समाजसेवी का जाना असहनीय पीड़ा देता है। दुख की घड़ी में हम सभी शहर वासी प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे एवं सभी परिवार जनों को अपार दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
युवा भाजपा नेता सुबोध महाशय ने कहा मेरी दादी हमेशा मेरा आर्दश रही है जिन्होनें हमेशा मुझे सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलना सिखया। उनके जाने से मानों ऐसा लग रहा है कि लग रहा है जैसे मेरे शरीर का कोई अंग चला गया।
